डीप डाइविंग टीम की तत्परता से हुआ रेस्क्यू, पुलिस को सौंपा गया शव
भिलाई, 09 अप्रैल 2026: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित कैंप-2 क्षेत्र में शारदा तालाब में एक युवक के डूबने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम दुर्ग से सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


जिला सेनानी एवं नगरसेना-अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डीप डाइविंग टीम के जवान चंद्रप्रताप जघेल, ओंकार, भानुप्रताप एवं राजकुमार यादव ने अथक प्रयास कर तालाब में डूबे युवक के शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान संतोष यादव (पिता: बिसौहा यादव), निवासी शारदा पारा, कैंप-2 भिलाई के रूप में की गई है। शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

