दुर्ग। शहर कांग्रेस के हाई-प्रोफाइल माने जाने वाले दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की सूची जारी की।

यह कार्यकारिणी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैंडू के मार्गदर्शन तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अनुशंसा पर घोषित की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

🔹 प्रमुख पदाधिकारी
कोषाध्यक्ष – हेमंत साहू उपाध्यक्ष – अनूप चांदानीय, रागिनी साहू, सतीश पांडे, अहमद चौहान, डोमेन्द्र कुमार साहू, पीताम्बर साहू
🔹 महामंत्री
कमलेश देवांगन (केड़ी), सरस्वती खुशबू साहू, मोहम्मद शरीफ, पुष्पेंद्र साहू, नुमेन्द्र पटेल, सलभ साहू, सतीश रजक, संदीप कुमार चौरसिया
🔹 सचिवगण
बिना देशमुख, लक्ष्मण चंदनीया, प्रियंका मोटघरे, रिजवान खमानी, ललित उके, शाहनावज, ताम्रध्वज साहू, नियाज शेख, प्रवीण साहू, रोहित गायकवाड़
🔹 कार्यकारिणी सदस्य
निद्रा जाल, शाहशाह आलम, संतोष कुमार चंदेल, डोमन बांधे, अनवर पवार, नसीर रहमान

🔹 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति
दक्षिण ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न वार्डों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद रफीक खान, शिवाकांत तिवारी, अमन यादव, बंटी नवरंग, सागर खौबरागड़े (सनी), नील सोनी, मनीष टांडी, धर्मेंद्र महानंद, भास्कर कुंडले, ज्ञानदास बंजारे, योगेश कुमार साहू, एमन साहू, तुकेश साहू एवं शेष कुमार सेन शामिल हैं।

🎯 संगठन को मजबूत करने का संकल्प
ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई कार्यकारिणी से कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।