दुर्ग – पूरा देश आज जब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुट गया है वहीं दुर्ग जिले के भिलाई में स्कूलों और अन्य सामाजिक संस्थानों में योग दिवस की तैयारीयां की जा रही है। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र छावनी में विशेष योग प्रशिक्षण सप्ताह, नेचुरोपैथी , फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन 16 जून से 21 जून तक किया जा रहा है।

छावनी वार्ड 40 के बजरंग बाल अखाड़ा प्रांगण में आयोजित इस शिविर में गायत्री ज्ञान मंदिर समिति छावनी एवं पतंजलि योग समिति के सभी सदस्य अपना सहयोग दे रहें हैं। गायत्री परिवार से संरक्षक नारायण लाल साहू, तेखन साहू, उपाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, सचिव मनेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष गेंदलाल पटेल, सदस्य धनसिंग पटेल, श्रीमती बाहरिन, श्रीमती तुलसी साहू, पतंजलि योग समिति छावनी के संचालक धनेंद्र साहू, योगाचार्य श्रीमती मंजू यादव , उमेश कुमार साहू, एवं उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रतिदिन सुबह 5 बजे योग प्रशिक्षको द्वारा 12 योग आसनो एवं विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण एवं शिविर के समापन पर अंकुरित नाश्ता एवं औषधियुक्त काढ़े का वितरण समिति द्वारा किया जा रहा हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नेचुरोपैथी एवं फिजोयोथेरैपी के माध्यम से औधोगिक क्षेत्र के लोगो को स्वस्थ्य रहने की सलाह दी जा रही है। योगाचार्य उमेश कुमार ने बताया कि योग अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का सबसे सरल माध्यम है। हमे न सिर्फ बाह्य रोग से लाभ के लिए बल्कि निरोग शरीर और मन के लिए भी योग करना चाहिए। योग को जीवन में अपनाकर मनुष्य अपने मन को नियंत्रित रखकर स्वस्थ समाज और परिवार का निर्माण करता है।


अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस भारत के साथ साथ पूरा विश्व योग दिवस मनाएगा। यह हम भारतीयों की बढ़ी उपलब्धि है। गायत्री ज्ञान मंदिर समिति छावनी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के माध्यम से इसका समापन किया जाएगा।

योग प्रशिक्षण सप्ताह में इस आसनों और योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- शिथलीकरण का अभ्यास ,
- शरीर संचालन का अभ्यास
- पाद संचालन का अभ्यास
- यौगिक जॉगिंग का अभ्यास
- सूर्यनमस्कार का अभ्यास
- 12 योगआसनो का अभ्यास
- प्राणायाम अभ्यास
- एक्यूप्रेशर अभ्यास
