दुर्ग | 09 अप्रैल 2026 भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां सिगरेट मांगने को लेकर हुए झगड़े में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


क्या है पूरा मामला?
घटना 07 अप्रैल 2026 की है, जब प्रार्थी मोह. वसी अहमद नगर कैम्प-02 स्थित बड़ी मस्जिद के पास अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे सिगरेट मांगी, लेकिन मना करने पर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचे। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की, उसका गला दबाया और धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस की कार्रवाई मामले में थाना छावनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना छावनी के सउनि दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह और संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।