दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र दुर्ग के प्राचीन शिव मंदिर, लुचकी तालाब परिसर में प्रारंभ किया गया, जहां बड़ी संख्या में मातृशक्ति की बहनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें सिलाई कौशल का प्रशिक्षण देना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए समाजसेवी मुकेश राठी और अशोक राठी द्वारा दो सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन सेवा प्रमुख विभूति भूषण पांडे तथा छत्तीसगढ़ प्रांत सेवा प्रमुख सुश्री पूजा जैन उपस्थित रहे। साथ ही मातृशक्ति प्रांत संयोजिका शशि बंछोर, प्रांत सेवा टोली सदस्य मनीष बुचासिया, राष्ट्रीय स्वयं सेविका से संतोष ताम्रकार, जिला मंत्री रामलोचन (राकेश) तिवारी, जिला सह मंत्री जीवेश उपाध्याय, सत्संग प्रमुख नरेश साहू, मातृशक्ति विभाग संयोजिका रानी साहू, सह संयोजिका अन्नू राणा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, जिला संयोजिका ट्विंकल साहू, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका लक्ष्मी निषाद, सेवा प्रमुख अंकिता तिवारी, बाल संस्कार प्रमुख संगीता सोनवानी, सह बाल संस्कार प्रमुख प्रीति तिवारी, सह सत्संग प्रमुख कुसुम, दुर्ग नगर संयोजिका रेणु साहू, भिलाई नगर संयोजिका अंजली पटनायक, नगर बाल संस्कार प्रमुख मनीषा सोनी, सह बाल संस्कार प्रमुख मधु कसेर, सह सेवा प्रमुख रश्मि जाटव, चित्रलेखा, हिमानी हिरानी सहित अनेक मातृशक्ति की बहनें उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजिका रानी साहू एवं जिला संयोजिका ट्विंकल साहू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षक बंटी कसेर सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति बहनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।