दुर्ग। देश की राजधानी दिल्ली में होली पर्व के दौरान तरुण खटीक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला दुर्ग द्वारा पटेल चौक दुर्ग में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित जिहादी मानसिकता के विरोध में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया तथा दिवंगत तरुण खटीक को दीप प्रज्वलित कर एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि कुछ लोगों के मन में हिंदू त्योहारों को लेकर द्वेष है तो उन्हें इन त्योहारों से जुड़े व्यापार से भी दूर रहना चाहिए। घटना को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर दुर्ग जिला मंत्री रामलोचन (राकेश) तिवारी, सह मंत्री जीवेश उपाध्याय, जिला संयोजक खेमलाल सेन, सह संयोजक टीकू निषाद, दुर्ग नगर अध्यक्ष सुदीप सनातनी, जिला संपर्क प्रमुख हितेंद्र राजपूत, जिला समरसता प्रमुख दीपक वर्मा, जिला विद्यार्थी प्रमुख युवराज शर्मा, जिला बलोपासना प्रमुख किशन साहू, जिला सुरक्षा प्रमुख मिलाप निषाद, सह सुरक्षा प्रमुख राहुल साहू, नगर संयोजक बलदाऊ साहू, सह संयोजक नितेश यादव, नगर बलोपासना प्रमुख रौनक गौर, नगर सुरक्षा प्रमुख चमन कुंभकार, नगर गौ रक्षा प्रमुख यमन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।