दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार द्वारा किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी की सूची शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अनुशंसा पर अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव मलकीत सिंह गेंदू को प्रेषित की गई है।

जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार यशवंत दिल्लीवार को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
उपाध्यक्ष के रूप में अनिल देवांगन, भूमिका देशमुख, हरिश सिन्हा, तिलक सिंह राजपूत, विष्णु निषाद एवं निशांत यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर अजय राज शर्मा, भीमा चौहान, गोल्डी सिन्हा, पिंकी साहू, किरण देशमुख, यशवंत देवांगन, प्रान्शु सिन्हा एवं गौरव सेन को नियुक्त किया गया है।
वहीं सचिव के रूप में दीपशीला देवांगन, नईम कुरैशी, रूपेश सोनी, विनोद साहू, सुरेश जंघेल, ज्योति साहू, जावेद अली, लक्की साहू, अक्षय सोनी एवं छबिलाल साहू को दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चित्ररेखा यादव, भानू पटेल, निलेश श्रीवास्तव, पेशन हिरकणे, गुलाब देवांगन एवं मोतीराम वर्मा को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
वहीं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार ने कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करते हुए क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।