अंडा। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज (छ.ग.) का 56 वाँ वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन सर्किल जंजगिरी में 7 एवं 8 फरवरी 2026 को ग्राम – देवरी (ख), जिला-बालोद में संपन्न होगा। उद्घाटन 7 फरवरी, 2026, शनिवार प्रातः 8:00 बजे होगा। मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी जी राजस्व एवं वित्त मंत्री, छ.ग. शासन होंगे।
अध्यक्षता योगेन्द्र बेलचंदन प्रदेश समाज अध्यक्ष, दि. कू. क्षत्रिय समाज (छ.ग.) करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि टंकराम वर्मा उच्च शिक्षा मंत्री, छ.ग. शासन होंगे। विशिष्ट अतिथिगण भोजराज नाग सांसद, कांकेर लोकसभा, विजय बघेल सांसद, दुर्ग लोकसभा, ललित चंद्राकर उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्राधि. छ.ग. शासन, प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष, जि.सह. के. मर्या. बैंक, दुर्ग, चेमन देशमुख जिलाध्यक्ष, भा.ज.पा. जिला-बालोद, तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर अध्यक्ष, जिला पंचायत, बालोद, पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष, जनपद पंचायत गुण्डरदेही, बालोद होंगे।
समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे उपस्थित
समापन दिवस 8 फरवरी, 2026, रविवार को मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन होंगे। अध्यक्षता योगेन्द्र बेलचंदन प्रदेश समाज अध्यक्ष, दि. कू. क्षत्रिय समाज (छ.ग.) करेंगे।
विशिष्ट अतिथिगण कुंवर सिंह निषाद जी विधायक, गुण्डरदेही रीना डोमन देशमुख जनपद सदस्य, गुण्डरदेही, देवेन्द्र कुमार देशमुख पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत, दुर्ग, श्रीमती कुसुम प्रमोद देशमुख सरपंच, ग्रा.पं. देवरी (ख) होंगे। अधिवेशन संयोजक ललित देशमुख महामंत्री, दि. कू. क्षत्रिय समाज (छ.ग.) हैं।

कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम होगा शुभारंभ
उद्घाटन समारोह शनिवार, 7 फरवरी को प्रातः 7 से 8 बजे मैराथन दौड़, युवा समिति द्वारा प्रातः 8 बजे कलश शोभा यात्रा – ग्राम गली भ्रमण, देव पूजन, प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण, कूर्मि ध्वजगान एवं पुरुधाओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण प्रात: 10.20 बजे वर्ष भर में हुए सामाजिक सदस्यों की देहावसान पर समाज द्वारा मौन श्रद्धांजलि, प्रात: 10.30 बजे मंचस्थ अतिथियों का स्वागत, प्रातः 10.40 बजे सर्किल अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण, प्रात: 10.50 बजे केन्द्रीय महामंत्री द्वारा प्रतिवेदन, प्रातः 11.00 बजे केन्द्रीय कोषाध्यक्ष अध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का विवरण, प्रातः 11.10 बजे
अंकेक्षक द्वारा आडिट प्रतिवेदन, प्रातः 11.20 बजे मंचस्थ अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन, प्रातः 11.40 बजे सर्किल समिति एवं नगर ईकाइयों का वार्षिक प्रतिवेदन (निर्धारित प्रपत्र अनुसार), दोपहर 12.40 बजे युवा समिति द्वारा कार्यक्रम, 01.45 बजे भोजन अवकाश, 02.30 बजे अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं मार्गदर्शन, अप. 03.00 बजे खुला अधिवेशन, शाम 06.00 बजे आयोजक सर्किल द्वारा सर्किल सम्मान कार्यक्रम, पश्चात उद्घाटन कार्यक्रम का समापन की घोषणा की जाएगी।
रात्रि में होगी दुष्यंत प्रमुख की रंग झरोखा की प्रस्तुति
रात्रि भोजन अवकाश के बाद रात्रि 09.30 बजे से दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। समापन समारोह रविवार, 8 फरवरी को प्रात: 9 बजे पुरुधाओं का माल्यार्पण पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। प्रात: 10 बजे केन्द्रीय महिला समिति द्वारा कार्यक्रम, प्रातः 11 बजे खुला अधिवेशन में आए विचार, सुझावों का निर्णय व निराकरण अप. 12 बजे केन्द्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री का समाज के नाम उद्बोधन अप. 12.30 बजे प्रतिभा सम्मान एवं सामाजिक सेवा सम्मान, अप. 01.45 बजे भोजन अवकाश, अप. 02.30 बजे आमंत्रित अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं मार्गदर्शन, अप. 03.30 बजे समाज के पुरुधाओं की जीवनी पर प्रकाश व समाज में अतित से आज तक निरंतर प्रगति का विवरण, अप. 04.30 बजे समाज के बच्चों द्वारा वीर शिवाजी को जीवनी पर नाट्यकथा, अप. 05.00 बजे आगामी अधिवेशन हेतु निर्धारित सर्किल चंगोरी को ध्वजाअंतरण,व शाम 05.30 बजे आयोजित सर्किल द्वारा आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा रात्रि 08.00 बजे भोजन
आदर्श विवाह व कबड्डी प्रतियोगिता 6 को
अधिवेशन में शुक्रवार, 6 फरवरी को केन्द्रीय महिला समिति द्वारा आदर्श विवाह एवं पुनर्विवाह देवरी (ख), सर्किल जंजगिरी में व केन्द्रीय युवा समिति द्वारा युवा खेल महोत्सव दिल्लीवार प्रो कबड्डी का आयोजन होगा। 7 एवं 8 फरवरी को अधिवेशन स्थल पर सामाजिक महिला स्व-सहायता समूह द्वारा घरेलू सामाग्रियों से बने उत्पाद की प्रदर्शनी एवं रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।