Kisan Bandhu organization demonstrated in the Collectorate; farmers submitted a memorandum to the collector regarding their three demands
दुर्ग। किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक के बैनर तले कई दर्जन किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी तीन मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलेक्टर से मिलने रोकने से आकर्षित किसानों ने सड़क पर ही बैठकर जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

किसान नेता टेकसिंह चंदेल ने बताया कि हम लोगों की मुख्य तीन मांगे हैं जिसमें पहला किसानों के भूमि त्रुटि सुधार प्रकरणों में कई पटवारी से लेकर तहसील कार्यालय तक भ्रष्टाचार व लूट किया जा रहा है। जबरदस्ती पेशी दर पेशी देकर विलम्ब किया जा रहा है। जिसमें जिला प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारयों की उच्च स्तरीय जांच व कार्यवाही कर त्रुटि सुधार को पारदर्शिता व जल्द किया जाए। दूसरी मांग है धमधा ब्लॉक के ठेलका सब-स्टेशन में कर्मचारियों की कमी के कारण क्षेत्र के 35-40 गांव में लगातार बिजली की बेतहाशा कटौती व लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों की फसल सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिसमें संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए कि ठेलका सब-स्टेशन में आवश्यक तकनीकी स्टाफ की तत्काल पदस्थापना की जाए और विद्युत आपूर्ति नियमित की जाए।तीसरी मांग अछोली ग्राम में पंचायत की अनुमति के बिना शराब दुकान खोलने फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस कार्य में जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की मिलीभगत की आशंका है। जिसकी शिकायत पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन में किया गया है, बावजूद आज तक कार्यवाही नहीं हुई है, इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाए।