Durg. ग्राम परसकोल के किसानों को 40 वर्षों बाद मुआवजा दिए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक द्वारा किसानों की एक विशेष बैठक परसकोल में आयोजित की गई है।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान शामिल हुए, जहां जिला प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने की बात कही गई है। संगठन का कहना है कि लंबे संघर्ष और लगातार प्रयासों के बाद किसानों को न्याय मिला है, जिसके लिए प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही है।

किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने कहा कि किसान बंधु संगठन हमेशा किसानों की समस्याओं को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की पीड़ा को गंभीरता से समझा और वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह किसानों की एकता और संघर्ष की जीत है तथा भविष्य में भी किसानों के हितों के लिए आंदोलन और संवाद दोनों जारी रहेंगे। वही किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक ने पूरे जिला प्रशाशन,अनुविभागीय अधिकारी धमधा तथा समस्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट मीडिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में किसान नेता बाबा टेकसिह चंदेल, किसान बंधु संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आत्मा साहू, अध्यक्ष लोधी समाज धमधा सर्किल ढालू वर्मा , गंगाराम कुर्रे , तेजस्वर सोनवानी , पेखन यादव , तेज राम चंदेल , इत्यादि क्षेत्र के सैकड़ो किसान व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।