Young Congress workers remained in front of the RTO for the fourth day
Durg. जनदर्शन में जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली प्रति लाइसेंस 1500 से 2000 रुपए अधिक लेकर बिना टेस्टिंग के लाइसेंस जारी किए जाने की शिकायत जिलाधीश के समक्ष की गई थी जिस पर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने पर दिनाँक 16.09.2025 को महासचिव दीपांकर साहू के नेतृत्व में RTO कार्यालय का घेराव किया गया जिसके प्रश्चात 1 हप्ते में कार्यवाही का अस्वाशन जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी द्वारा दिया गया किन्तु आज दिनाँक तक कोई कार्यवाही नही किये जाने से पुनः दलाली की व्यवस्था व रिश्वतखोरी RTO कार्यालय में अरंभ हो जाने के कारण दिनाँक 6.11.2025 दिन गुरुवार से जिला युवा कांग्रेस दुर्ग(ग्रा) महासचिव दीपांकर साहू के नेतृत्व में 3 सुत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना जिसका आज चोथा दिन था महासचिव दीपांकर साहू ने कहा ड्राइविंग लाइसेंस के आड़ में करोड़ों के अवैध वसूली करने वाले प्रमुख अधिकारियों के विरुद्ध जब तक FIR नहीं होता व मांग पूरा नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन अनवरत जारी रहेंग1 चाहे 100 दिन लग जाये 1 साल लग जाये जिसमें समय समय में RTO कार्यकाल तक रैली प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान पोस्टकार्ड अभियान व पर्चा बांटने का कार्यक्रम प्रतिदिन के हिसाब से चालू रहेंगे!! जिला युवा कॉंग्रेस दुर्ग (ग्रा) प्रभारी नरेंद्र वर्मा, पूर्व जनपद सभापति विक्की मिश्रा, जिला अध्यक्ष जयंत देखमुख समर्थन में पहुचे साथ ही प्रमुखरूप से, अनिल देशमुख,ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख,सूरज, पंकज सिंह, कय्यूम खान,अजय वर्मा,रामा वर्मा,खुशाल देशमुख, मोनू निषाद,राहुल बघेल,संजू साहू,अजय देशमुख, प्रेमप्रकाश देशमुख,राहुल साहू, हर्ष , दीपक ,राहुल चंद्राकर ,तामस देव,उपस्थित थे।।