अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दिया ग्रुप रायगढ़ मंडल के द्वारा 10 नवंबर को रायगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बगुंरसिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व बरलिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डिवाइन ग्रुप के द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास , समय प्रबंधन, सफल जीवन की दिशा धारा, नशा मुक्ति आदि महत्वपूर्ण विषय पर दोनों प्रमुख विद्यालयों में डिवाइन वर्कशॉप संपन्न हुआ.
जिला संयोजक अरुण आर्य , के निर्देशन पर वर्कशॉप आयोजित किया गया जिसमें दोनों विद्यालयों में 300 से अधिक बच्चों ने इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप में भागीदारी की । वर्कशॉप का संचालन कविता कश्यप ने किया । इस मौके पर गायत्री परिवार दिया छत्तीसगढ़ प्रांत विस्तारक सविता साहू ने बंगुरसिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को वर्कशॉप के दौरान प्रेरित करते हुए कहा कि यह जीवन एक अवसर है अवसर को पहचान कर लक्ष्य को प्राप्त करें। सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्तित्व का अच्छा होना सबसे आवश्यक ।जीवन को सौभाग्य की तरह जिएं । इस मौके पर बरलिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को प्रेरित करते हुए जिला संयोजक अरुण आर्य ने कहा कि जीवन में चुनौतियां ही सफलता का मार्ग है जीवन में संस्कार और अनुशासन प्रत्येक सफलता में सहायक है । उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि व्यक्ति निर्माण और परिवार निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लिए युवा योगदान दें ।

इस अवसर पर कविता कश्यप ने बच्चों को नशा मुक्ति का संदेश दिया और नशे से होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में बच्चों को बताया , इस वर्कशॉप में दिया गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें विस्तारक सविता साहू, जिला संयोजक अरुण आर्य, रामलाल पटेल, कविता कश्यप, अनीतांजलि साहू , सरोज सिंह शिक्षक बरलिया जितेंद्र पाल, सुरेंद्र पटेल, बंगुरसिया विद्यालय शिक्षक राकेश दुबे, हेमंत देवांगन, देवेंद्र मिश्रा, संगीता नंदे, ममता चौबे, सीमा मिंज, गायत्री भोज, दीपक मेहर, दिनेश पटेल आदि शिक्षक भी वर्कशॉप में मौके पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने नशा मुक्ति का भी संकल्प लिया । और आसपास के युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया ।