Children's faces lit up after receiving sweaters. Saloni distributed 600 sweaters at Ghumka Complex

Durg. सुरेश कुमार फरमानिया संचालक श्रीमती सरबती देवी बनारसी दास फ़रमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट पेंड्रा द्वारा सलोनी घुमका संकुल के 600 बच्चो जिनमे प्राथमिक/माध्य/हायर सेकेंडरी सलोनी,प्राथमिक शाला डुडिया, माध्यमिक शाला चारभाठा,प्राथमिक/माध्य.शाला छोटे टेमरी,प्राथमिक /माध्य.शाला करेला के कुल 600 बच्चो को स्वेटर वितरण किया। (छत्तीसगढ़)”सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”की जनकल्याणकारी भावना को अपने विशाल हृदय में संजोए आपने ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों शिक्षा के नौनिहालों को निःशुल्क स्वेटर,बैग,कॉपी,पुस्तक एवं अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान कर पुष्पित और पल्लवित किया है आपके इस बेहद पुनीत और पतित कार्य से पूरा जनमानस लाभान्वित, प्रभावित एवं प्रेरित हो रहा है साथ ही आपके ट्रस्ट का ध्येय वाक्य “बेटी बचाओ,भविष्य बचाओ”बेटियों के प्रति आदर,सम्मान और सुरक्षा को चरितार्थ करता है बेटियों को शिक्षित,मजबूत और सुरक्षित बनाने समाज में आपने जो बीड़ा उठाया है अद्भुत है आप जैसे दानवीर भामाशाहों की वर्तमान समाज में नितांत आवश्यकता है आपके द्वार शिक्षा के प्रति देय निस्वार्थ दान शिक्षा की ज्योति का उजियारा फैलाने सहायक और कारगर होते हुए नये भविष्य का निर्माण करेगी आने वाली पीढ़ी आपके इस पावन कार्य से अभिभूत होगी आपका दिया जाने वाला यह निस्वार्थ सहयोग हमेशा हमेशा अविस्मरणीय रहेगा.