Farmania Charitable Trust Pendra distributed 800 sweaters to the children in Purda School
स्वर्गीय श्रीमती सरबती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट (पेंड्रा) छत्तीसगढ़ के संचालक, सुरेश फरमानिया के द्वारा ,शास प्रा शाला,/मध्य.शाला छोटे पुरदा माध्यमिक, हाई स्कूल बड़े पुरदा, प्रथमिक शाला करेली, सेमरिया में 02 जनवरी को उपस्थित 800 बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। सर्दी के मौसम में बच्चों को स्वेटर मिलने से बच्चे बहुत ही आनंदित हो उठे।

ट्रस्ट के संस्थापक द्वारा बच्चों को अपनी संस्था के बारे मे विस्तृत जानकारी साझा किया। उसने कहा कि हमारी संस्था द्वारा स्वेटर के अलावा पुस्तक, कॉपी, पेन, पेंसिल, स्कूल बैग विगत कई वर्षों से दिया जा रहा है। उसने आगे यह भी बताया कि हमारी संस्था केवल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ही दिया जाता हैं। ये हमारी संस्था के द्वारा केवल सहयोग की भावना से ही कार्य किया जाता हैं। समस्त शाला परिवार की ओर से फरमानिया जी को उनके इस परोपकारी कार्यो के लिए शाला परिवार के तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही उन्हें सम्मान स्वरूप साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार साहू (संकुल समन्वयक) हिर्री, मनोज कुमार मरकाम (शिक्षक) पेंड्रावन, तेखर साहू (सरपंच) पुरदा , संकुल समन्वयक नवागांव श्री चिंतामणि देशमुख ,ग्रामीण चुम्मन साहू पुरदा, प्राचार्य पुरदा , प्राधान पाठक (करेली) पोषण देशमख,प्रधान पाठक (सेमरिया) दिनेश वर्मा, प्राधान पाठक (पुरदा) प्रधान पाठक छोटे पुरदा भागवत देवांगन ,प्रधान पाठक पुरदा हेमंत साहू , एवं ग्राम के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।