Farmania Trust distributed sweaters to 650 children in Navagaon (Purda) School
नवागांव(पुरदा) स्कूल में बच्चों को किया स्वेटर वितरण
Durg. स्वर्गीय सरबती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट (पेंड्रा) छत्तीसगढ़ के संचालक, सुरेश फरमानिया के द्वारा ,शास प्रा शाला, माध्यमिक हायर सेकेंडरी नवागांव, प्रथमिक शाला सिलतरा, डोमा में 30 दिसंबर को उपस्थित 650 बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। सर्दी के मौसम में बच्चों को स्वेटर मिलने से बच्चे बहुत ही आनंदित हो उठे। ट्रस्ट के संस्थापक द्वारा बच्चों को अपनी संस्था के बारे मे विस्तृत जानकारी साझा किया। उसने कहा कि हमारी संस्था द्वारा स्वेटर के अलावा पुस्तक, कॉपी, पेन, पेंसिल, स्कूल बैग विगत कई वर्षों से दिया जा रहा है। उसने आगे यह भी बताया कि हमारी संस्था केवल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ही दिया जाता हैं। ये हमारी संस्था के द्वारा केवल सहयोग की भावना से ही कार्य किया जाता हैं। समस्त शाला परिवार की ओर से फरमानिया को उनके इस परोपकारी कार्यो के लिए शाला परिवार के तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही उन्हें सम्मान स्वरूप साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार साहू (संकुल समन्वयक) हिर्री,मनोज कुमार मरकाम (शिक्षक) पेंड्रावन, भीखम साहू (सरपंच) नवागांव, त्रिभुवन वर्मा (उपसरपंच) नवागांव, प्रभारी प्राचार्य नवागांव तोमन देशमुख, प्राधान पाठक (डोमा) मिलेश्वर देशमख,प्रधान पाठक (सिलतरा) ताम्रध्वज ठाकुर, प्राधान पाठक (नवागांव) शैलेन्द्र पारकर, अजय कतलम, एवं ग्राम के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
