The villagers complained about the absence of the secretary in the Gram Panchayat during the public hearing
दुर्ग। ग्राम पंचायत नगपुरा के सचिव मुख्यालय में निवास नहीं करते और समय पर ग्राम पंचायत भवन में भी उपस्थित नहीं होते जिसके चलते ग्रामीणों को हो रही दिक्कत को लेकर आज ग्रामवासियों ने जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है।
शिकायतकर्ता वेद प्रकाश धनकर ने बताया कि ग्राम पंचायत नगपुरा के सचिव निर्धारित मुख्यालय में निवास नहीं करते हैं तथा नियमित रूप से समय पर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित नहीं करते हैं जिससे आम ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए कठिनाई होती है इससे ग्राम पंचायत का कार्य भी प्रभावित होता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव आम जनता का कार्य निष्पादन करने नहीं आए हैं बल्कि पूर्व सरपंच का बिल वाउचर राशि निकलने का कार्य करने आए हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है और उन्होंने सचिव के ऊपर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
इस दौरान वेद प्रकाश धनकर, होमेश्वर कुमार धनकर, भीखम चंद धनकर, दुष्यंत कुमार निषाद, बंसी लाल देवांगन उपस्थित रहे।