दुर्ग सिविल लाइन स्थित सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (श्री साई मंदिर), कसारीडीह की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल ने सचिव धीरेन्द्र शर्मा से परामर्श के बाद नई टीम का गठन किया, जिसमें धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित कार्यकारिणी में मुरलीधर राऊत और संतोष यदु को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष खिरोड़कर को सह सचिव, रामेन्द्र बंजारी को कोषाध्यक्ष तथा अजय सुरपाम और नारायणदत्त तिवारी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश शर्मा, रविन्द्र भटनागर, कौशल किशोर सिंह, रोमनाथ साहू, रमेश दीक्षित, सत्येन्द्र सिंह राजपूत, गणेश निर्मलकर, रवि भट्ट, राकेश सेन, प्रहलाद रुंगटा और विनय चंद्राकर को शामिल किया गया है।

समिति ने मंदिर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 11 वरिष्ठ सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इनमें सुरेन्द्र शर्मा, विपिन बोहरा, डॉ. सुधीर हिशीकर, राधेश्याम अग्रवाल, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. एम.के. साहू, विमल सक्सेरिया, अजय तिवारी, नीतिन फूले, संजय दुबे और दशरथ साहू शामिल हैं। ये वरिष्ठ सदस्य मंदिर से जुड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके अलावा मंदिर के कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए श्रीधर भजने को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल ने कहा कि समिति का लक्ष्य साई मंदिर की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है। साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए मंदिर को सेवा, संस्कार और समाजहित के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समिति के सदस्यों और साईं भक्तों में उत्साह का माहौल है। शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।