दुर्ग | दुर्ग शहर के युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ दुर्ग जिले के सहसंयोजक जितेंद्र साहू को प्रदेश साहू समाज में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है, जिससे समाज एवं संगठन में उत्साह का माहौल है।

यह नियुक्ति साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू एवं जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू के अनुमोदन पर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशीकांत साहू द्वारा की गई। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर जितेंद्र साहू ने समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व गृहमंत्री आदरणीय ताम्रध्वज साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, दीपक ताराचंद साहू तथा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू सहित समाज के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।

जितेंद्र साहू की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया, वहीं उनके मित्रों एवं साथियों ने भी बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से गुलशन साहू, राहुल साहू, शुभम साहू, नवीन साहू, मनीष साहू, सूरज साहू, मुकेश साहू, शीतल साहू, आयुष साहू, कुंदन साहू, खिलेन्द्र साहू, भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, कबीर साहू, आयुष चंद्राकर, गौरव निर्मलकर, अश्वनी कुमार, सुरेन्द्र जाटव, रविन्द्र कलिहारी, गौरव साहू, नागेश साहू, उल्लेख साहू, रोहित गुप्ता, जितेन्द्र चंद्राकर, सुनील जैन, प्रशांत अग्रवाल, हेमंत गोयल, नितेश जैन, ओमप्रकाश पांडेय, निशिकांत मिश्रा, महेश सार्वा, लक्की दुबे, हिमांशु झा सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समाज के युवाओं में इस नियुक्ति को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जितेंद्र साहू अपने पद के माध्यम से समाज के विकास एवं संगठन को नई दिशा देंगे।