दुर्ग | निकुम विकासखंड छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड निकुम में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अहम निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत सिरमौर से विचार-विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से युवा एवं ऊर्जावान श्रीमती यामिनी नेताम को नया ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जीवन दीप समिति के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शुभम देशमुख को नियुक्त किया गया।

बैठक में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. संजीव शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संघ के संरक्षक बनने हेतु अपनी सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर जिला सचिव खिलावन चंद्राकर, जिला अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, जिला संयुक्त सचिव धनीराम ठाकुर, जिला वाहन प्रकोष्ठ संयोजक शत्रुघ्न मांझी, जिला संगठन सचिव संजय सिंह, जीवन दीप समिति जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत देवांगन सहित लक्ष्मी ठाकुर, शुकदेव ठाकुर, गुरुसेवक चक्रधारी, गमेश साहू, शुभम देशमुख एवं विभिन्न कैडर के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
