कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा जिला पटेल समाज द्वारा 8 मार्च को विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सर्वमंगला पार्षद ईश्वर पटेल, समाज की उपाध्यक्ष राजकुमारी पटेल, आर.डी. पटेल, महादेव पटेल, खुशबू पटेल सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मातृशक्ति का सम्मान कर उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
इसी क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार “दिया” छत्तीसगढ़ की विस्तारक कु. सविता साहू तथा दिया डिवाइन ग्रुप कोरबा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नेहा सिंह को समाजहित एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

दोनों के सम्मानित होने से गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया” के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर गायत्री परिवार युवा संगठन दिया छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक डॉ. पी.एल. साव, प्रांत सहसंयोजक ओमप्रकाश बलभद्र तथा कोरबा डिवाइन ग्रुप के जिला संयोजक विजेंद्र यादव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साथ ही दिया मंडल कोरबा के कोषाध्यक्ष जितेंद्र केवट, कविता कश्यप (जांजगीर), सौरभ पाटनवार (बिलासपुर), महावीर केवट, जैतराम केवट, रोहित बरेठ, अमित राठौर, नरेश राठौर, गोलवती उईके (ब्लॉक समन्वयक पेंड्रा), संध्या अग्रवाल (कोरबा) सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में पटेल समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संध्या पटेल, ममता पटेल, लीलाराम पटेल, राजाराम पटेल और सरोजिनी पटेल सहित कई समाजजन शामिल हुए। सभी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।