58th year of Shri Ganjpara Durga Utsav Samiti, Kavi Sammelan organized along with various cultural programs
परंपरा जिसका शतत हो रहा है निर्वहन शारदेय नवरात्र पर्व पर विगत 57 वर्षों से विराजमान हो रही है मां जगदम्बा समिति अपने 58वां वर्ष में प्रवेश करने जा रही है.
प्रशासन के दिशा निर्देशों द्वारा समिति ने ना ही किसी स्टाल का निर्माण किया है ना ही किसी को पार्किंग के लिए अधिकृत किया है पार्किंग व्यवस्था निशुल्क है.

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति पुरानी गंजमंडी गंजपारा दुर्ग द्वारा शारदेय नवरात्र पर्व बड़ी धूमधाम से मनाने जा रही है यह समिति का 58वां वर्ष है इस कड़ी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो 25 सितंबर गुरुवार रात्रि 9:15 बजे से रायपुर के कलाकार आदित्य सिन्हा नाईट, 26 सितंबर दिन शुक्रवार को बंटू भाई सेवक दिल्ली एवं गौरव दत्त तिजारा राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक को द्वारा बाबा खाटूश्यामजी जी का भजन 27 सितंबर रात्रि 9:15 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जिसमें अपनी रचना का पाठ करेंगे. कुमार मनोज लखनऊ, अरूण जैमिन फरिदाबाद,डा अनिल चौबे बनारस, मोहित शौर्य गाजियाबा, दीपक दनादन भोपाल, कृति चौबे दिल्ली 28 सितंबर छत्तीसगढ़ी कलाकारा कंचन जोशी प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित है. साथ ही 2 अक्टूबर माता की महाप्रसादी भंण्डारा सुबह 10:30 बजे से होना है. दिनांक 30 सितंबर अष्टमी हवन पुजन सुबह 10 बजे. दिनांक 3 अक्टूबर विसर्जन सुबह 9:30 बजे है.