भिलाई नगर। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज, भिलाई नगर द्वारा 8 मार्च को सेक्टर–7 स्थित कुर्मी भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में भिलाई–दुर्ग क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत मानस मंडली रिसाली की टीम द्वारा वंदना एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज की अध्यक्ष अनीता वर्मा, उपाध्यक्ष ऊषा कौशिक, चंद्रनाहु कुर्मी महिला समाज की अध्यक्ष सरिता चंद्राकर, मनवा कुर्मी महिला समाज की अध्यक्ष मधु वर्मा, सलाहकार सुरेखा देशमुख, रेणु देशमुख, वसु देशमुख, संगीता दिल्लीवार, उत्तरा देशमुख, सीमा पिपरिया, राधिका देशमुख, करुणा देशमुख, केशरी चंद्राकर, रश्मि वर्मा, मीना चंद्राकर, सरोज चंद्रा, लता देशमुख सहित अनेक सामाजिक बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहयोग और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं ने समाज में आपसी एकता, सहयोग और संवाद को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर की अध्यक्ष रीना देशमुख ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। समारोह के अंत में सभी महिलाओं ने होली के रंगों और आपसी सद्भाव के साथ इस पर्व को यादगार बनाया।
जिसमे भिलाई नगर इकाई के अध्यक्ष रीना देशमुख, उपाध्यक्ष उषा दिल्लीवार, सचिव प्रेमलता देशमुख, कोषाध्यक्ष केकती देशमुख, सहसचिव नीलिमा दिल्लीवार और सभी महिला सदस्य शकुंतला हरमुख, रेणुका देशमुख, नेहा देशमुख, करुणा देशमुख, राधिका देशमुख, उत्तरा देशमुख, प्रतिभा देशमुख, श्वेता देशमुख, हिना देशमुख, प्रीति परगनिहा, मनु दिल्लीवार, तेजेश्वरी देशमुख, लाखो देशमुख, भगवती देशमुख, मानकुमारी देशमुख, अनिता देशमुख, शशी देशमुख, कुसुम देशमुख, सुधारानी देशमुख, दामिनी देशमुख, टिकेश्वरी देशमुख, कल्पना दिल्लीवर, मानस दिल्लीवार, बहुरा देशमुख, सभी महिलाओं ने होली के इस पर्व को हर्षोल्लास साथ मनाया ।