Cultural program and student meeting organized on the occasion of birth anniversary of Ishwarchandra Vidyasagar and revolutionary Bhagat Singh
एआईडीएसओ दुर्ग जिला कमेटी के द्वारा देश के महान मानवतावादी ईश्वर चंद्र विद्यासागर और देश की आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी शहीद ए आज़म आजम भगत सिंह जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व छात्रसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर चंद्र विद्यासागर और शहीदे आजम भगत सिंह के फोटो पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सबसे पहले एआईडीएसओ सेंट्रल काउंसिल से संयुक्त सचिव समर महतो भैया द्वारा माल्यार्पण किया गया उसके बाद एआईडीएसओ के छत्तीसगढ़ राज्य सचिव और आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जैन पाल ने पुष्प अर्पण किया।फिर जिले के अन्य नेताओं ने पुष्पार्पण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और सामाजिक गीत प्रस्तुत किए गए। साथ ही मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर रचित नाटक ईदगाह का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जैन पाल ने बात रखते हुए कहा कि महान मानवतावादी ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने शिक्षा को हर गरीब छात्र तक पहुंचने योग्य और मनुष्य को मनुष्य के रूप में विकसित करने वाली शिक्षा बनाने के लिए कदम उठाया था लेकिन आज यह काम अधूरा है। महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह ने कहा था शिक्षा का उद्देश्य ऐसे इंसान का निर्माण करना है जो दूसरे व्यक्ति के दुख को दूर करने के लिए काम करें और उन्होंने ऐसा आजाद भारत बनाने का सपना देखा था जिसमें सभी को ऊंची से ऊंची शिक्षा मुफ्त मिले, सबको इलाज का मौका मिले, सबको रोजगार के अवसर हो। लेकिन आज हम देख रहे हैं आजादी के बाद जो भी सरकारी आई उन्होंने शिक्षा को आम गरीब छात्रों की पहुंच से दूर ही सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रही है छात्रों के बीच पढ़ाई के माहौल को खत्म कर रही है ऐसे में छात्र एक सामाजिक प्राणी और सामाजिक मनुष्य के रूप में कैसे विकसित होगा। इसके बाद उन्होंने कहा की आज ईश्वर चंद्र विद्यासागर और भगत सिंह के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है छात्र संगठन एआईडीएसओ अपने जन्म काल से इन महान मनीषियों क्रांतिकारी को सम्मान पूर्वक मनाता आ रहा है और इनके जीवन की शिक्षाओं को हर गली,मोहल्ले,स्कूल,कॉलेज, यूनिवर्सिटी में ले जाने का काम कर रहा है जिससे छात्रों के बीच एक उन्नत सामाजिक माहौल विकसित हो। उन्होंने सभी छात्रों से अपील किया की आप सभी छात्र संगठन एआईडीएसओ से जुड़े और इन क्रांतिकारियों के जीवन संघर्ष को पढ़े और उनकी शिक्षाओं को समाज में ले जाने का काम करें और इसे बचाने के लिए जोरदार छात्र आंदोलन निर्मित करने की अपील की।
आज के इस कार्यक्रम में एड्स सेंट्रल काउंसिल से संयुक्त सचिव समर महतो भैया, राज्य सचिव जैन पाल, राज्य उपाध्यक्ष सुनीता, दुर्ग जिला अध्यक्ष शुभम पांडे, जिला सचिव मेनका निषाद के साथ जिले के कार्यकर्ता और 60 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।