दुर्ग/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक (राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प) विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश प्रदेश भाजपा कार्यालय से 7 मार्च 2026 को जारी किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि विनायक ताम्रकार के आचरण एवं कृत्यों से भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जो कि पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी कारण प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया गया है।
प्रदेश कार्यालय से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रति प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश महामंत्री (संगठन), किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्ग को भी प्रेषित की गई है।
