छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए सौगातों का पिटारा लेकर आया है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 31.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। बजट में शामिल इन परियोजनाओं से दर्जनों गांवों की राह आसान होगी और दशकों पुरानी मांगें पूरी होने जा रही हैं।
पुल-पुलिया सहित नई सड़कों का निर्माण
0 नगपुरा-अंजोरा क्षेत्र – नगपुरा से अंजनिया-अंजोरा मार्ग (3 किमी) और नगपुरा से अंजोरा डाबा मार्ग (2.90 किमी) के लिए 5.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
0 शिवनाथ नदी मार्ग – चंदखुरी से शिवनाथ नदी तक 6.50 किमी सड़क निर्माण (पुल-पुलिया सहित) के लिए 4.80 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
0 दुर्ग-कोटनी मार्ग – दुर्ग शहर से कोटनी-नगपुरा पहुंच मार्ग के 10 किमी चौड़ीकरण कार्य के लिए 4.80 करोड़ का महत्वपूर्ण निवेश होगा।
शिक्षण संस्थानों और सरकारी भवनों तक पहुंच
0 मुख्य मार्ग से बाल संप्रेषण गृह, एनसीसी 37 बटालियन और हाईस्कूल पुलगांव तक 2 किमी पहुंच मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित किया जाएगा।
0 जैन मंदिर के बाजू से बोरई-गनियारी मार्ग से बाबा देवता तक पहुंच मार्ग के लिए 1.40 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
चौड़ीकरण और उन्नयन से दूर होगी बाधाएं
0 निकुम-खुर्सीपार-भोथली मार्ग – 6 किमी सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए 4.80 करोड़ मंजूर।
0 कोनारी-भरदा-अलबरस-निकुम मार्ग – 10.40 किमी की लंबी दूरी के निर्माण के लिए 4 करोड़ का प्रावधान।
0 थनौद-कोलिहापुरी मार्ग – 4.80 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए 2.40 करोड़ स्वीकृत।