Police lathi-charged land traders who were going to block roads in protest against the new guidelines for land purchase
दुर्ग। रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि के विरोध में आज जमीन कारोबारी ने चक्का जाम का ऐलान किया था। जिसको लेकर जमीन कारोबारी धरना स्थल से चक्का जाम करने पटेल चौक जा रहे थे जिन्हें पुलिस प्रशासन ने पहले ही बेरीकेटिंग कर रोक लिया। जिससे प्रदर्शनकारी चक्का जाम करने अड़े रहे इसी बीच प्रदर्शनकारियों की तरफ से पानी पाउच डंडा फेंकने पर मामला बिगड़ा और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज कर दिया।

जमीन कारोबारीयो ने शासन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है जमीन कारोबारी पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर हैं हड़ताल पर जाने का करण शासन द्वारा रजिस्ट्री शुल्क में बेतहाशा वृद्धि बताई जा रही है जिसको लेकर दुर्ग के संभाग कार्यालय के सामने 6 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं।

सप्ताह भर पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी घेर लिए थे
रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाने के विरोध में 24 नवम्बर की शाम जमीन कारोबारी ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट जा रहे थे जिन्हें कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के सामने रोक दिया गया था जहाँ वे नारेबाजी करने लगे जिला प्रशासन की ओर से द्वार पर ही उनका ज्ञापन लिया गया इसी बीच एक भाजपा नेता के परिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे प्रदेश भाजपा नेता की गाड़ी सामने रास्ते से जाते देख अचानक ज्ञापन सौंपने वालों मे शामिल लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने आकर उन्हें घेर लिया था प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शासन द्वारा रजिस्ट्री शुल्क बेतहाशा बढ़ाई गयी है इससे आम नागरिकों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा,