A huge Sapta Shakti Sangam Mother's Conference was organized
कोरबा — विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेलवाडीह के द्वारा 29 नवंबर को जागृति क्लब बगदेवा कॉलोनी ढेलवाडीह में विशाल सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता ,परिवार निर्माण , नागरिक कर्तव्य नैतिक मूल्य आदि महत्वपूर्ण विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गायत्री परिवार युवा संगठन दिया छत्तीसगढ़ विस्तारक कुसमुंडा कोरबा से मुख्य अतिथि कु. सविता साहू , प्राचार्य बीकन इंग्लिश स्कूल ढेलवाडीह मीना शर्मा, अतिथि ग्राम सरपंच कौशिल्या कंवर, सचिव जागृति महिला मंडल ज्योति दीवान, एवं महिला मंडल उपाध्यक्ष निशा पांडेय, कार्यक्रम संयोजक सुनीता पैकरा आदि अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । तत्पश्चात विद्यालय की ओर से अतिथियों का आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया ।
इस मौके पर सप्त शक्ति जागरण नारी सशक्तिकरण पर अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दिया छत्तीसगढ़ विस्तारक कु. सविता साहू ने संदेश देते हुए कहा कि हम सभी महान आदर्श भारतीय संस्कृति को मानने वाले और जीने वाले हैं जहां आदर्श जीवन शैली आदर्श चरित्र हमारी पहचान है । आज समय की मांग है कि नारी अपने गौरव और शक्ति को पहचानें और राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रदान करें उन्होंने आगे कहा कि समाज में ऊंच नीच जाति भेदभाव को दूर कर समानता ,स्नेह , समन्वय सहकार आत्मीयता का समाज में विस्तर करते हुए वसुधैव कुटुंबकम के सनातन भाव को चरितार्थ करते हुए नवयुग के निर्माण में हम सभी को योगदान देना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि अच्छा होना पर्याप्त नहीं अच्छाई और भलाई जीवन में दिखने भी चाहिए ।

इस मौके पर अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विस्तारक दिया छत्तीसगढ़ कु सविता साहू, विशिष्ट अतिथि मीना शर्मा, ग्राम सरपंच श्रीमती कौशल्या कंवर, विशिष्ट अतिथि ज्योति दीवान, महिला मंडल उपाध्यक्ष निशा पांडेय, कार्यक्रम संयोजक सुनीता पैकरा, प्राचार्य राजूराम पटेल , सचिव संजय शर्मा, प्रबंध समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत , विमल मानिकपुरी सचिव जागृति क्लब एवं विद्यालय आचार्य लता पटवा, सूरज पाल सिंह पैकरा, करन सेन सारथी, लक्ष्मी यादव, संध्या नेटी, नीता साहू, गौरी कंवर, शिवरतन यादव, प्रीति कंवर, साधना कंवर, सुजाता साहू, रामफल यादव, गायत्री परिवार से उषा जायसवाल , दुर्गेश्वरी महंत, प्रभा यादव, हर्षिता सारथी, शिक्षक सहित विद्यालय के बच्चे माताएं बहने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं ।