Celebrate Dau Dhal Singh Delhiwar's birth anniversary as Sankalp Diwas - Vijay Baghel
समाज और क्षेत्र की जनता को एकजुट कर समाज को मजबूत करने का काम दाऊ ढालसिंह ने किया – ललित चंद्राकर
दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की 128वीं जयंती का आयोजन गुण्डरदेही में

अंडा। हमर पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की जयंती के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की जयंती को हमें संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए। और हमें संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताएं रास्ते पर चलेंगे । दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार समाजिक राजनीतिक पुरोधा थे। पहला जनपद अध्यक्ष दाऊ ढालसिंह ही बने। सभी समाज को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने ने किया गया।

दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जयंती समारोह गुण्डरदेही आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में माताओं ने पीली साड़ी में सर पर कलश रखकर निकले। कलश यात्रा में राउत नाचा झांकी के साथ कार्यक्रम के अतिथि और समाज के गणमान्य लोग साथ चले। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर बस स्टैंड होते हुए गुण्डरदेही के मुख्य मार्ग से होते हुए दाऊ ढालसिंह चौक से घुमकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत हुआ जिसमें आमंत्रित सभी अतिथियों ने दाऊ ढालसिंह के किए कार्यों का बखान किया और उनके बताएं मार्ग पर समाज को चलने की बात कही।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही, तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, प्रमोद जैन अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही, पुरूषोत्तम चन्द्राकार अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, चेमन देशमुख अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद, प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, प्रीती देशमुख महिला अध्यक्ष केंद्रीय दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज, गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख प्रसिद्ध नाड़ी वैध, कुबेर देशमुख, डॉ राजेंद्र हरमुख, प्रेमलाल पिपरिया, जगदीश देशमुख, तेजराम देशमुख, विमल गौतम, डॉक्टर पुखराज बेलचंदन शाहिद सर्कल एवं नगर इकाई के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

आयोजन समिति में मुख्य रूप से संयोजक योगेश्वर देशमुख, कमलेश देशमुख, संदीप बेलचंदन, आशीष दिल्लीवार, प्रेमलाल देशमुख, दुष्यंत देशमुख, किशोर देशमुख, कोमल देशमुख, योगेंद्र देशमुख, बाबा देशमुख, कोमल देशमुख, वीरेंद्र देशमुख, सागर देशमुख, प्रदीप कोठिया, झम्मन दिल्लीवार कुलेश्वर देशमुख , चिंतामनी, दिलीप देशमुख सहित युवा संगठन की टीम मौजूद रहे।