दुर्ग की राजनीति में शनिवार को कांग्रेस की ताकत और एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस नेता राकेश ठाकुर का जन्मदिन राजीव भवन में भव्य रूप से मनाया गया, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी।

जन्मदिन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, अरुण वोरा सहित पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र बिट्टू बघेल शामिल हुए। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, राजीव गुप्ता (धमधा) और पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख समेत दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एक मंच पर नजर आए।

राजीव भवन कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को लेकर चर्चा तेज है कि जिस कांग्रेस को अब तक बिखरा हुआ माना जा रहा था, वह अब संगठनात्मक रूप से एकजुट होकर नए सिरे से सक्रिय दिखाई दे रही है।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष संध्या के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर राकेश ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


यह आयोजन आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस यदि इसी एकजुटता को बनाए रखती है तो आने वाले चुनावों में इसका राजनीतिक लाभ पार्टी को मिल सकता है।

इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, दीपक दुबे, विक्रांत अग्रवाल, आनंद ताम्रकर, अल्ताफ अहमद, नासिर खोखर, जामवंत गजपाल, राम सुर्यवंशी, मोहन साहू, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख, करीम खान, उमेश साहू, संतलाल बंजारे, राजेश मानिकपुरी, राकेश हिरवानी, अमृत राजपूत, अभिषेक जांगड़े, जयप्रकाश साहू, सुमित नारंग, गजानन्द साहू,जगदीश मारकंडे, महेंद्र निषाद, श्यामाचरण मनहर, विष्णु निषाद, यध्वंत यादव, जय निषाद, गोविंदा निषाद,निकिता मिलिंद, प्रेमलता साहू, सुनीता देवांगन,शकुंडिमर, माहेश्वरी ठाकुर, सुनील घोष, बिना देशमुख, अली असगर, मनीष सोनी, जमुना साहू, ममता गुप्ता, अनीता कश्यप, ईश्वरी साहू, तिलक राजपूत, हेमराज साहू, महेश राव, त्रिशरण डोंगरे, मेघनाथ साहू, राहुल शर्मा, हरीश सिंह, ज्ञानू राम निर्मलकर, चंद्र मोहन, गाने राजा, विक्रम बघेल,अनूप वर्मा, निलेश कोरे,अजय मिश्रा, धर्मेंद्र, बंटी, नारायण, देवेंद्र मारकंडे, राजकुमार साहू, राकेश दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।