दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र की पत्थर खदान में डूबे 13 वर्षीय बालक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 50 फीट गहरे पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग से मिलने के बाद जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम के डिप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने गहरे पानी में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 50 फीट गहराई में डिप डाइविंग कर बालक के शव को बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान आयुष मार्कंडेय पिता नंदकुमार मार्कंडेय, उम्र 13 वर्ष, निवासी पथरिया खदान के रूप में हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव सहित राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप जघेल, हबीब खान, राजेश नेताम, भानुप्रताप, थानेश्वर, आशीष, शारदा और राजेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीआरएफ टीम की तत्परता से शव को समय पर बाहर निकाला जा सका।

