दुर्ग | 01 मई 2026 अम्लेश्वर स्थित खारुन नदी में एक युवक के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। कंट्रोल रूम दुर्ग से सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ (State Disaster Response Force) की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में, तथा एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव के मार्गदर्शन में टीम ने तेजी से कार्रवाई की। डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने गहरे पानी में उतरकर सघन खोजबीन की और युवक के शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मृतक की पहचान:नाम: मोहम्मद मोहिउद्दीन उम्र: 19 वर्ष पिता: मोहम्मद नजीमुद्दीन पता: चांद टायर्स के के रोड, मौदहा पारा, रायपुर घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
