Durg. 1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित बोरे बासी तिहार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता गण शामिल हुवे। धीरज बाकलीवाल की अगुवाई में अन्य पार्टी के सैकड़ों नेताओं ने भूपेश बघेल के हाथों कांग्रेस प्रवेश लिया ।

मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार मजदूर किसान के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहां की आजादी के बाद कांग्रेस शासन में हजारों उद्योगों की स्थापना हुई जिसमें करोड़ों लोगों को रोजगार मिला लेकिन भाजपा के प्रदेश के 18 वर्ष और केंद्र के 12 वर्ष के शासन में केवल उद्योगों को बेचने का और मजदूरों को बेरोजगार करने का कार्य कर रही है भाजपा सरकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दुर्ग जिले में भिलाई इस्पात संयंत्र है जिसमें कांग्रेस शासन में 1980 में 60000 नियमित कर्मचारी होते थे जो आज केवल उनकी संख्या 12000 हो गई है। अभी सेक्टर 9 हॉस्पिटल को भी निजीकरण करने की तैयारी कर रही है कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है वर्तमान सरकार केवल जल जमीन जंगल और उद्योगों को बेचने का कार्य कर रही है और मजदूरों को बेरोजगार कर रही है।

कार्यक्रम के आयोजक क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की सरकार मजदूर गरीबों का शोषण ही किया है मनरेगा में कटौती कर कार्य दिवस को कम कर ग्रामीणों के रोजगार को खत्म कर दिया गया । रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ के किसान और मजदूरों को यहां से पलायन करना दिखता है कि यहां मजदूरों की क्या स्थिति है ।
दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेसी ऐसी पार्टी है जो मजदूर गरीब किसान सभी वर्ग का सम्मान करती है और सबके हितों की रक्षा करने का कार्य करती है।

100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
अध्यक्ष धीरज बकरीवाल के अगुवाई में आज दुर्ग शहर के अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया जिसमें प्रमुख रूप से आप पार्टी के शहर अध्यक्ष संजय सिंह पूर्व पार्षद लिखन साहू के साथ परिक्षेत्रीय साहू संघ के उपाध्यक्ष निर्भय राम साहू, संरक्षक चन्नू राम साहू, पीलू राम साहू रमेश देवदास यशपाल यादव छाती राम निषाद राजेश साहू बबलू श्रीवास्तव चेतन निषाद रूपेश साहू राजेंद्र साहू सहित दो दर्जन लोगों ने, शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के सचिन पाटले, संतोष निषाद संजय निषाद दुर्गेश साकेत देशमुख राजू सूर्यवंशी जय सूर्यवंशी तिलक देशमुख रमन यादव अशोक माला पूरे धर्मेंद्र देशमुख कन्हैया राम, नरेंद्र सहित पचास लोगों ने
आप पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव संजय सिंह , घनश्याम सोनी अशोक पटवा शिशिर झा मनीष श्रीवास्तव शाहिद हसन खान आर कश्यप सुधीर नाथ संतोष कटहरे चेतु राम धृत लहरे श्रीमती देवकी सहित 2 दर्जन से अधिक लोगों ने पूर्व पार्षद युवराज ठाकुर ,अमित देवांगन सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस प्रवेश लिया । अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नव प्रवेशी कांग्रेसियों से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी आम जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है जो आने वाले भविष्य में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

श्रमिकों के सम्मान और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक — राकेश ठाकुर
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप मनाए जा रहे “बोरे बासी दिवस” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह दिवस छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और मेहनतकश वर्ग के सम्मान का प्रतीक है।
श्री ठाकुर ने कहा कि बोरे बासी केवल एक पारंपरिक भोजन नहीं, बल्कि श्रमिकों, किसानों और आमजन के परिश्रम, सादगी और आत्मसम्मान का प्रतीक है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा इस परंपरा को पुनर्जीवित कर इसे सम्मान दिलाने का कार्य सराहनीय है, जिससे प्रदेश की संस्कृति को नई पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव श्रमिकों के अधिकारों, उनके सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। मजदूर दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
बोरे बासी मजदूर दिवस में प्रमुख रूप से भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर पूर्व सदा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू दीपक दुबे जितेंद्र साहू महापौर नीरज पाल शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आनंद वर्मा राजेश यादव अल्ताफ अहमद देवेंद्र देशमुख संजय कोहले, अय्यूब खान, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा जयंत देशमुख गौरव उमरे, दीप सारस्वत सिद्धार्थ चंद्राकर दीपक जैन अनमोल पवन चौबे गोलू गवाने आशुतोष सिंह , आयुष शर्मा, निकिता मिलिंद, राजू भाटिया, तुषार कुमार रोहन राय सिंह दिकोलां , अब्दुल गनी, अजय शर्मा प्रेमलता साहू धनंजय साहू मीना पाल बिंदु राजपूत खुशबू साहू अमोल जैन यस बाकलीवाल राजकुमार पाली अजय मिश्रा , सुशील भारद्वाज, अजय राज शर्मा, धनंजय साहू, सुनीत घोष सीजू एंथोनी केशव सिंह संजू धनकर विनोद सेन, मीन पॉल, रतन नरमदेव जमुना साहू कन्या डिमर, राजकुमार नारायणी, सौरभ ताम्रकार, सहित दुर्ग शहर , दुर्ग ग्रामीण, भिलाई शहर के अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे ।