तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाहन में अवैध “पुलिस” मोनो लगाकर फैला रहा था रौब, थार जब्त
दुर्ग | 23 अप्रैल 2026 दुर्ग पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला (चौकी स्मृति नगर) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डाल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि जुनवानी चौक के पास एक काले रंग की थार वाहन का चालक अपने निजी वाहन में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो एवं बोर्ड लगाकर तेज गति से वाहन चलाते हुए लोगों में भय एवं भ्रम पैदा कर रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 555/2026 के तहत धारा 281 BNS एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त CG 07 CP 8800 नंबर की ब्लैक थार वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की विवेचना जारी है।
