हिर्री। संकुल हिर्री में साक्षरता अभियान के तहत परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हिर्री के सरपंच योगेन्द्र साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू, संकुल समन्वयक दिनेश साहू, संकुल प्रभारी सीमा रानी साहू, प्रधान पाठक त्रिवेणी साहू एवं साक्षरता केंद्र प्रभारी नंदनी देसमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा असाक्षर प्रतिभागियों का तिलक, गुलाल, पुष्पमाला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात माता सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
परीक्षा में कुल 8 पंजीकृत असाक्षरों में से 7 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिन्होंने उत्साहपूर्वक प्रश्न पत्र हल किया। एक परीक्षार्थी ममता साहू का निधन हो जाने के कारण वे अनुपस्थित रहीं।

केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या में चिखला से 1, हसदा से 3, सेवती से 1, मिडिल हिर्री से 1 एवं प्राथमिक हिर्री से 2 परीक्षार्थी शामिल रहे।
इस दौरान जिला शिक्षा कार्यालय से एपीसी रामटेके द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।
