संकुल हिर्री की शालाओं में बच्चों को मिला शीतल व स्वच्छ जल का तोहफ़ा
20 लीटर वाटर कैन का वितरण, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी जोर
संकुल समन्वयक हिर्री, विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग द्वारा संकुल क्षेत्र की शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 लीटर क्षमता के वाटर कैन का वितरण किया गया।

संकुल के अंतर्गत 6 प्राथमिक शालाएँ, 2 माध्यमिक एवं 1 हायर सेकेंडरी विद्यालय संचालित हैं। इनमें हिर्री, मड़ियापार, खर्रा, सेवती, हसदा एवं चिखला शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इन विद्यालयों में लगभग 1100 बच्चे अध्ययनरत हैं तथा 48 शिक्षक-शिक्षिकाएँ शिक्षण कार्य में संलग्न हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शिक्षकों के सहयोग से एनएमएमएसई परीक्षा में भाग लेकर शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं संकुल के बच्चों ने राज्य स्तरीय वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला, संकुल, विकासखंड एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

संकुल हिर्री में संकुल प्राचार्य सीमा रानी साहू, संकुल समन्वयक दिनेश साहू के मार्गदर्शन में प्रधानपाठक डॉ. वर्षा हरिहरनो (हिर्री), लीना देशमुख (हसदा), त्रिवेणी साहू, नरेश देवांगन, सुभाष नाशीने, मंजूलता देशमुख, अजय कोसरे सहित अनुभवी शिक्षक मनीराम मंडारे, मनोज साहू एवं नंदिनी देशमुख के सहयोग से विकासखंड स्तरीय साक्षरता उल्लास केंद्र की स्थापना की गई है।