दुर्ग। जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में आज पटेल चौक, दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक तरीके से की गई है और यह लोकतंत्र के मूल्यों के विरुद्ध है। संगठन ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए उनकी तत्काल एवं बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे पटेल चौक, दुर्ग में आयोजित होगा।
यह जानकारी जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) के महासचिव दीपांकर साहू द्वारा दी गई।