Shivaji Maharaj's birth anniversary was celebrated with great pomp in the city unit Durg.
दुर्ग। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग द्वारा 19 फरवरी को केंद्रीय कार्यालय में मराठा साम्राज्य के संस्थापक, साहसी व न्यायप्रिय शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (शिव जयंती) धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य, सुशासन और राष्ट्रप्रेम के आदर्शों को नमन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में जन्मे शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर स्वतंत्र शासन का मार्ग प्रशस्त किया। वे गुरिल्ला युद्ध तकनीक (गनिमी कावा), कुशल प्रशासन, न्यायप्रिय नेतृत्व, महिलाओं के सम्मान, धार्मिक सहिष्णुता और किसान कल्याण के लिए जाने जाते हैं। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर “दृढ़ संकल्प, न्यायपूर्ण नेतृत्व और साहस” को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है—जो हमें बताता है कि प्रबल इच्छाशक्ति से इतिहास बदला जा सकता है।
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, महामंत्री ललित देशमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य ढालसिंह देशमुख, कार्यालय मंत्री किशन देशमुख, पूर्व समाज अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख, दुर्ग इकाई अध्यक्ष राकेश हरमुख, सचिव राकेश देशमुख, भुनेश्वर देशमुख, अतुल देशमुख, अश्वनी कुमार सकतेल, धर्मेंद्र देशमुख, गोकुल देशमुख, मिलेश्वर देशमुख, सुरेश देशमुख, दुर्ग नगर महिला अध्यक्ष केंवरा देशमुख, उपाध्यक्ष सुनीता देशमुख, सचिव रुक्मिणी देशमुख, चित्ररेखा देशमुख, कविता देशमुख सहित समाजजन उपस्थित रहे।