दुर्ग जिले से दक्षिण भारत के विभिन्न तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए श्रद्धालु दुर्ग स्टेशन से प्रस्थान किये! बतादे की श्रद्धालु की 58 लोगों की जतथा तिरुपति में बालाजी वेंकटेश स्वामी, पदमावती मंदिर,विष्णु के चरण पादुका, पापनासक, शिलातोरणम के दर्शन किया! इसके अलावा रामेश्वरम में रामास्वामी,राम सेतु, धनुषकोटी, 22 कुंड में स्नान कर दर्शन किया! अंतिम में भव्य मधुरै में मीनाक्षी मंदिर का दर्शन किया! सभी दर्शानार्थी दिनेश वर्मा के विशेष मार्गदर्शन में दर्शन का लाभ लिया!
जब दर्शार्थी दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुए तब सर्व सेन समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेन ने पुष्प हार एवं श्रीफल भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामना दिया!


इस अवसर पर अशोक सिन्हा,प्रणय वर्मा,मनोज साहू,गणेश साहू, सरस्वती वर्मा,नीलू देवांगन,पमिता सिन्हा,बिमला देवांगन,प्रेम बाई,पूनम, सोनाली,खुसबू,राधिका,सोमन, कुमार निर्मलकर,सहित अन्य उपस्थित थे!

