Youth Congress protest in Kolihapuri on Gandhi's death anniversary, protest burning Godse's effigy
दुर्ग: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम कोलिहापुरी (जिला दुर्ग) में जिला युवा कांग्रेस द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला प्रभारी आस मोहम्मद खान व सह-प्रभारी इंदु वर्मा के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

मनरेगा में बदलाव और गोडसे विचारधारा का विरोध
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से संचालित ‘मनरेगा’ योजना के बुनियादी ढांचे के साथ छेड़छाड़ कर उसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। गोडसे वादी विचारधारा के बढ़ते प्रभाव के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे के छायाचित्र का दहन किया और मशाल जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

“सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति”
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जयंत देशमुख ने राहुल गांधी के संदेश को दोहराते हुए कहा: गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक अमर सोच हैं। जिसे नफरत की विचारधारा या अहंकारी सत्ता कभी नहीं मिटा सकती। बापू ने हमें सिखाया है कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है और हिंसा से बड़ा साहस।”

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा व पूर्व जनपद सभापति ज्ञानेश्वर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
इनकी रही सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम में नैन साहू, ओम कुमारी साहू, लाकेश्वरी देशमुख, जिला महासचिव दीपांकर साहू, ऋतुवेष हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख, पंकज सिंह, सुनील मिश्रा, राहुल साहू और अन्य कई पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।