Chhattisgarh Bandh - Due to the uproar over religious conversion in Kanker, Chhattisgarh including Durg is closed.
कांकेर में धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। दुर्ग, जगदलपुर, पेंड्रा, सूरजपुर, सुकमा जैसे कई जिलों में दुकानें बंद हैं और बसों के पहिए भी थम गए हैं। सर्व हिंदू समाज ने बंद का आह्वान किया है, जिसका समर्थन व्यापारी वर्ग, चैंबर ऑफ कॉमर्स और कई सामाजिक संगठनों ने किया है।

इस बंद का उद्देश्य धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाना और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करना है। कांकेर के आमाबेड़ा में हुई हिंसक घटना के बाद सर्व समाज ने पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिसमें राज्य में ‘धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम’ को लागू करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शामिल है।
