If paddy transportation is not started increasing the token limit till Monday, then the paddy purchasing centers in Durg district will be locked on Wednesday
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित किसानों ने कलेक्टर दुर्ग से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
दुर्ग। जिले में धान खरीदी की स्थिति काफी खराब है, किसान सबसे ज्यादा टोकन नही मिलने से परेशान है वहीं धान उठाव नही होने भी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ किसान जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात करने कलेक्टोरेट कार्यालय पहुचें जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किसानों की ओर से बात रखा । श्री ठाकुर ने किसानों का पक्ष रखते हुवे कहा कि सबसे बड़ी परेशानी टोकन की है, सुबह से ही केंद्रों में लंबी कतारों में खड़े हो जाते हैं, मगर न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल पा रहा है, कई किसान पखवाड़े भर से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिस्टम में टोकन स्लॉट खुल ही नहीं रहा है। धान परिवहन न होने से खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति भी निर्मित होने को है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने तथा नियमित रूप से धान उठाव कर परिवहन की मांग किया।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजन एवं किसानों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया कि अगर सोमवार दिनांक 15 दिसम्बर तक धान टोकन का लिमिट बढ़ाकर नियमित रूप से धान परिवहन शुरू नही कराया गया तो काँग्रेस पार्टी किसानों के साथ जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में दिन बुधवार दिनांक 17 दिसम्बर को तालाबंदी करेंगे । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

श्री ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के नियत में ही खोंट है, कई बार किसानों की समस्या से अवगत कराने के बाद भी सरकार के कान में जूं तक नही रेंगा है। भाजपा सरकार लगातार अन्नदाता किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है, इस तरह की समस्या भाजपा सरकार जान बूझ कर पैदा कर रही है ताकि किसानों का धान नही खरीदना पड़े। इसी तरह अगर धान खरीदी चलता रहा तो किसान तय समय मे अपना धान नही बेंच पाएंगे। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि पूर्व में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार भी धान खरीदते आई है लेकिन इस तरह का परेशानी कभी नही आया था। अगर सोमवार तक धान खरीदी के लिए टोकन की लिमिट बढ़ाकर धान परिवहन सुचारू रूप से प्रारंभ नही हुआ तो किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी बुधवार को दुर्ग जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करेंगे।

इस दौरान पुकेश चंद्राकर, नंदकुमार सेन,प्रदीप चंद्राकर, आनंद बघेल, प्रह्लाद वर्मा, द्वारिका साहू, अमृत राजपूत, अमित ठाकुर, अभिषेक जांगडे, बैकुंठ महानंद, वीरेन्द्र गोस्वामी, मुकेश साहू, हुलेशवर पटेल,धनजय वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, लोचन यादव, पालेशवर ठाकुर, विवेक चंद्राकर, सागर सेन,, राहुल साहू,थानेशवर ढीमर, बादल यादव, सत्यनारायण चंद्राकर, श्यामा चरण मनहर, हितेश निर्मलकर सहित अन्य मौजूद रहे ।