A massive fire broke out in a gym in Durg Sindhi Colony, goods worth lakhs were destroyed in the fire. The fire brigade brought the fire under control
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड दुर्ग के एक जिम में प्रातः 6:00 बजे के लगभग आग लगने से वहां पर अफ़रा-तफ़री माहौल बन गया लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन को सूचना दिया मौके पर मोहन नगर थाना की टीम और अग्निशमन की टीम तत्काल पहुंची और आग पर काबू पाया आग कैसे लगा इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है मोहन नगर थाना जांच में जुटी हुई है।

मनीष देवांगन के फिटनेस सेंटर जिम पर आग लगने से तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही अग्निशमन के 2 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़े बहादुरी से तीसरा माले में चढ़कर आग लगे जिम में घुसकर चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को 2 गाड़ी पानी के द्वारा नियंत्रण किया ।
और वहीं आग तीसरा मंजिले में होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और आग को अन्य स्थानों पर बढ़ने से रोक लिया गया ।
जिसमें जिम में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।

जिला सेनानी व जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के साथ दल प्रभारी - धनु यादव ,भगवती पंजारे अग्निशमन कर्मचारी - संतोष मडरिया, नरोत्तम टंडन, शैलेन्द्र देशमुख , कुलेश्वर, उमाशंकर , नितिन रामटेक, रमेश साहू उपस्थित रहे।
अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।