City District Congress Committee Durg called a meeting for SIR and Delhi rally
सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की प्रथम बैठक राजीव भवन दुर्ग में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक में नव-नियुक्त शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का अतिथियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक रणनीति, जन-आंदोलन, दिल्ली रैली तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक का विस्तृत एजेंडा नव-नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत एवं संबोधन अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनता की आकांक्षाओं की प्रतिनिधि पार्टी है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए सभी वर्गों को सक्रिय भागीदारी के अवसर दिए जाएंगे. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा. बैठक में मतदाता सूची संशोधन अभियान को तेज करने और वार्ड व बूथ स्तर पर टीमों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। नई दिल्ली आंदोलन में सहभागिता 14 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन में दुर्ग जिले की ऐतिहासिक एवं व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए दायित्वों एवं समन्वयकर्ताओं की नियुक्ति की गई।मासिक बैठकों का आयोजन यह निर्णय लिया गया कि ब्लॉक और शहर स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा होगी।

रणनीति और संगठनात्मक प्रोटोकॉल
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंवाद अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सोशल मीडिया सक्रियता और आगामी राजनीतिक संघर्षों की रूपरेखा तय की गई। अन्य विषय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें बधाई दी
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन:
धीरज बाकलीवाल, अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, आर.एन. वर्मा, दीपक दुबे, अय्यूब खान, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू, परमजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, आयुष शर्मा, प्रीतम देशमुख, शिवकांत तिवारी, साबिर अली, आनंद देव ताम्रकार, निकिता मिलिंद, प्रेमलता साहू, गौरव उमरे, आनंद देव ताम्रकार, अनीश रजा तिलक राजपूत, गोलू गुप्ता, सुमति घोष, वरुण केवलानी, छोटे लाल यादव, मोहित वाल्दे, राकेश सिन्हा एवं विकास सापेकार।