Cooperative Society Strike - You are not a government employee, in the coming session you will become Adani's employee - Bhupesh Baghel
दुर्ग। सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को कर्मचारीयो ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। आज पुर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल धरना स्थल पर पहुंच कर सहकारी कर्मचारी संघ के मांगों को सार्थक बताते हुए उनका समर्थन किया।

भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में सोसाइटी, किसान और मिलर को मजबूत करने का काम किया था सोसाइटियों के मांग पर एक झटके में 240 करोड़ रुपए माफ किए थे। हमने एक नियम बनाया कि धान संग्रहण केंद्र में ट्रांसपोर्टिंग का नुकसान होता है साथ ही बारदाने का भी नुकसान होता है। जब हमने ₹2500 में धान खरीदी शुरू किया तो जो किसान खेती करना छोड़ दिए थे वह भी खेती करना शुरू कर दिए शहर के लोग वापस गांव में जाना शुरू कर दिए। जो धान रमन के समय 80 लाख मीट्रिक टन हो रहा था, वो ,143 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया।

सहकारिता की व्यवस्था न विष्णु को समझ आए ना उनके अधिकारियों को समझ आए मुख्यमंत्री साय साय हैं तो उनके अधिकारी आये बाये हैं। 3 दिन में किसानो को भुगतान की व्यवस्था किए थे उसको विष्णु सरकार ने 15 दिन कर दिया क्योंकि तीन दिन भूपेश ने किया है। हमने 12 महीना किया था उसको 6 महीना कर दिया क्योंकि 12 महीना भूपेश ने किया है। मिलर सीधे धान खरीदी केंद्र से धान उठा रहे थे उसे भी बंद करके धान संग्रहण केंद्र से धान उठाव करवा रहे है।

श्री बघेल ने कहा कि आप लोग भी अखड़ छत्तीसगढ़िया हो जी सरकार ने एस्मा लगाया तो आप लोगों ने उसके पहले ही सामूहिक इस्तीफा दे दिया। अब आप समिति चला कर दिखाओ। हमारे जैसे छत्तीसगढ़िया आदमी अगर मुख्यमंत्री बन जाए तो अधिकारियों नरवा गरवा घुरवा बाड़ी सिखा दे और तो और बासी भी खिला दे। और विष्णु देव से सवाल कुछ पुछो तो जवाब कुछ और ज्यादा हुआ तो मोदी की गारंटी बोल कर खत्म। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देवासी की बहुत तारीफ करते हैं लेकिन मुझे समझ नहीं आता की तारीफ किस बात की करते हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में किसान परेशान है स्कूल बंद है कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो किस बात की तारीफ लेकिन मुझे समझ आया कि वह तारीफ क्यों करते हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में भी काम उनके ईच्छा अनुसार हो रहा है।
श्री बघेल ने कहा कि जिस प्रकार पूरा खदान पूरा प्लांट अदानी का है, और इस साल भी धान खरीदी अस्त व्यस्त चल रहा है क्योंकि आने वाले सत्र में भी धान खरीदी अदानी के द्वारा किया जाएगा और आप सब सरकारी कर्मचारी नहीं अदानी के कर्मचारी बन जाएंगे।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के इस धरना प्रदर्शन में आज हजारों की संख्या में पूरे संभाग के कर्मचारी उपस्थित थे इसके साथ ही कांग्रेस के विधायक संगीता सिंन्हा, अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद, गिरीश देवांगन और नीता लोधी समर्थन देने धरना स्थल पर उपस्थित रहे।