Another youth was murdered in Durg; his body was found in a drain, with the words "Attempted Murder #307" written on the wall behind him.
दुर्ग। सिटी कोतवाली दुर्ग में एक और हत्या का मामला सामने आया है, जहां बांसपारा में एक युवक की लाश नाले में मिली है। मृतक की पहचान संजय यादव (संजु) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शव पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ।

मृतक युवक की पहचान आनंद चौक पचरी पारा निवासी संजय यादव पिता बसंत यादव 22 वर्ष के रूप में हुआ है। युवक मेकेनिक का काम करता था। पिता मजदूरी करता है। बताया जा रहा है किया घटना रात 12 बजे के आसपास की है जहां पर कुछ लड़कों के साथ मारपीट की घटना हुई है जिससे युवक की मौत हो गई। लेकिन सोचने की बात है कि युवक की लाश आखिर नाले के इतने अंदर कैसे घुसा? क्या लाश को छुपाने का प्रयास किया गया। जांच की पहलू है।

जिस जगह पर युवक की हत्या हुई है उसी जगह के पीछे पतली सी गली में अंदर शराब गांजा पीने के सबूत मिले हैं जहां पर बैठने के लिए पत्थर द्वारा कुर्सी बनाकर रखा गया है और दीवाल पर लिखा हुआ है हत्या का प्रयास #307 आखिर इसका मतलब क्या है।