शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशाखोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध, हत्या और नशाखोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्ग जैसे शांतिप्रिय शहर के लिए यह स्थिति चिंतनीय है।
रोक लगाने तत्काल कार्रवाई की मांग
नेताओं ने कलेक्टर और एसपी को एक ज्ञापन सौंपकर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से आग्रह किया गया है कि वे इस ओर गंभीरता से ध्यान दें और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाएं। विशेष रूप से, युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की गई।
ये मौजूद रहे प्रदर्शन के दौरान
प्रदर्शन के दौरान मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रेमलता साहू, दीपक दुबे, आरएन वर्मा, नंदकुमार सेन, कौशल किशोर सिंह, विजेंद्र पटेल, भास्कर कुंडले, अशोक मेहरा, राजकुमार नारायणी, अजय मिश्रा, भोला महोबिया, राजकुमार वर्मा, चिराग शर्मा, माहेश्वरी ठाकुर, रत्ना नारमदेव, मोहित वाल्दे, गौरव उमरे, आयुश शर्मा, नरेंद्र सोन