District Panchayat CEO issues strict instructions to officials to complete the incomplete Prime Minister's houses soon
Durg. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे द्वारा दिनांक 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री आवास योजना और अटल डिजिटल सुविधा केंद्र अंतर्गत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण ग्राम पंचायत भटगांव में किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से महतारी वंदन योजना अंतर्गत लाभान्वित महिलाओं के ट्रांजैक्शन एवं अन्य सभी डिजिटल सेवाओं के लेन-देन को नियमित रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इसके अतिरिक्त, एनपीसीआई मैपिंग एवं अन्य बैंकिंग कार्यों को बैंक सखी के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत भटगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों आशा, सावरी, इंदिरा बाई एवं जोहल से व्यक्तिगत चर्चा की गई। उन्हें अपने आवासों का कार्य शीघ्र पूर्ण कर आगामी किस्त हेतु जिओ-टैगिंग (Geo-tagging) कराने के निर्देश दिए गए, जिससे योजना के तहत अगली किश्त निर्गत की जा सके।