President of Kutharel Rural Sahu Samaj, Dushyant Sahu became the Vice President, Radheshyam became the Organization Secretary, and Hemant Sahu became the Organization Secretary.
दुर्ग। ग्रामीण साहू समाज कुथरेल के अध्यक्ष बने दुष्यन्त साहू पिता सूर्यकांत साहू । शनिवार को साहू समाज के सामुदायिक भवन में ग्रामीण समाज का चुनाव रखा गया जिसमें तीन पदों के लिए चुनाव हुआ और 66 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
गौरतलब हो कि ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें दुष्यंत साहू को 42 और पुरुषोत्तम साहू को 21 वोट मिले। इस तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें राधेश्याम साहू को 35 और समीर साहू को 29 वोट मिले। संगठन सचिव के पद पर हेमंत साहू निर्विरोध रहे।
चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। जिसमें परिक्षेत्रीय पदाधिकारीयो को चुनाव अधिकारी बनाए गए थे जिसमें कामेश साहू, मुकेश साहू, छन्नू साहू, ओंकार साहू शामिल है।

ग्रामीण साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुष्यंत साहू ने बताया कि पहली बार वे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े हैं और समाज ने उन्हें इस पद पर बैठा भी दिया। तो निश्चित रूप से समाज हित में जो भी काम होगा उसे किया जाएगा। और युवा महिला, बुजुर्गों को साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। शिक्षा और अंतरजातीय विवाह पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं को समय-समय पर समाज के द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। और समाज से जोड़ने का काम भी करेंगे।
