Chhattisgarh Pradesh Yuva Kurmi Samaj honored the newly elected state officials of Chandramahu Kurmi Kshatriya Samaj.
दुर्ग। छ ग प्रदेश युवा कुर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख एवं युवा टीम के द्वारा, चंद्रनाहु कुर्मि क्षत्रिय समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर , महासचिव कुंदन चंद्राकर ,एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर का गमछा एव पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया गया ।जिसमें विधायक ललित चंद्राकर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

विदित हो की चंद्रनाहु कुर्मि क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र अंडा के वर्तमान में नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं केंद्रीय पदाधिकारियों का शपथ एवं सम्मान का कार्यक्रम ग्राम कुथरेल में रखा गया था । जिसमे छ ग प्रदेश युवा कुर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री योगेश्वर देशमुख एवं युवा टीम के द्वारा सभी प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया गया ।
गौरतलब हो कि शनिवार को चंद्रनाहु कुर्मि समाज के केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव केंद्रीय कार्यालय रायपुर में संपन्न हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें एक वोट से विजय हासिल कर प्रदेश अध्यक्ष बने दिनेश चंद्राकर और महासचिव कुंदन चंद्राकर एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर का उपक्षेत्र अंडा एवं चंद्रनाहु ग्रामीण समाज कुथरेल ने स्वागत किया।