Free dental camp organized during Seva Pakhwada program
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी एवं शास्त्री के जयंती दिवस 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक व स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है! इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं अण्डा – निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख के नेतृत्व में ग्राम अंडा के उप स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया! यह शिविर रूंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी दंत स्वास्थ्य की जाँच एवं परामर्श लिया! चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के दांतों की बीमारियों की रोकथाम, उपचार व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया!

कार्यक्रम में विशेष रूप से कार्यक्रम संयोजक शिव चंद्राकर, कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी व अनूप गटागट,सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक शिवेंद्र परिहार, आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक जवाहर जैन, मण्डल महामंत्री पुरान देशमुख, सेवा पखवाड़ा मंडल टोली प्रमुख पुकेश चंद्राकर, भैया लाल साहू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, उपाध्यक्ष पवन देवांगन ,अजय यादव, कार्यालय मंत्री मुकेश चंद्राकर, सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिन्हा ,सहकोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी कन्नौजे , सरपंच अंडा दिग्विजय सिन्हा ,उपसरपंच तिलक चंद्राकर सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।